सुप्रीम कोर्ट के गेट पर एक महिला और पुरुष ने की आत्महत्या की कोशिश…लगाई खुद को आग

Date:

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक महिला और एक पुरुष ने खुद की जान देने की कोशिश की है. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ने सुप्रीम कोर्ट के गेट के बाहर ही खुद को आग लगा ली. दोनों ने गेट नंबर डी से अंदर घुसने की कोशिश की थी. लेकिन पर्याप्त आईडी के बगैर अंदर जाने पर उनको सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया. इसके बाद ही दोनों ने आग लगा ली. उनको फटाफट पुलिस वैन से हॉस्पिटल लेकर जाया गया. जानकारी के मुताबिक, उनको राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल लेकर जाया गया है.

मौके से पुलिस को एक बोतल भी मिली है. आशंका है कि बोतल में ही ज्वलनशील चीज साथ लेकर दोनों आए थे और खुद को उसी से आग लगा ली.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related