रायपुर। कटोरा तालाब पंजाबी कॉलोनी निवासी समाजसेवी रामकिशन कलश का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे मारवाड़ी श्मशानघाट में किया जाएगा। वे योगेश कलश के पिता, रमेश, पूर्व पार्षद जगदीश कलश, धर्मपाल, प्रकाश, पुनीत और रमन कलश के चाचा व आदित्य कलश के दादा थे। रामकिशन कलश सिविल लाइन वार्ड के पार्षद रहे, और रायपुर नगर निगम स्टैडिंग कमेटी के प्रथम चेयरमैन थे। वे वर्षों तक शहर जिला कॉग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे। उनके निधन पर शहर के गणमान्य लोगों ने गहरा दुख जताया है।
रामकिशन कलश नहीं रहे…85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Date:

