CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़, OP चौधरी ने जताया आभार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Chhattisgarh received Rs 3,602 crore from the Centre, OP Choudhary expressed gratitude

रायपुर। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को बड़ी आर्थिक सौगात दी है। केंद्र ने टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी करते हुए प्रदेश के खाते में 3,602 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस राशि से राज्य में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

केंद्र के इस फैसले पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि दीपावली से पहले मिली इस राशि से प्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी।

उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया। चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण है।

3,602 करोड़ रुपये की इस अग्रिम किस्त से राज्य सरकार को वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे। अब देखना होगा कि इस राशि का इस्तेमाल प्रदेश में किन विकास कार्यों और योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related