DURG VOTER LIST : वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 37 हजार नाम दूसरे वार्ड में मिले

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DURG VOTER LIST : Big scam on voter list! 37,000 names found in another ward

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव से पहले दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों की मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। रिसाली, भिलाई और भिलाई-चरोदा नगर निगम के 70 वार्डों में कुल 37,252 मतदाताओं के नाम उनके निर्धारित वार्ड के बजाय दूसरे वार्डों में दर्ज मिले हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को तीन दिन के भीतर जवाब देना होगा।

सबसे ज्यादा गड़बड़ी रिसाली नगर निगम में मिली है। यहां 40 में से 12 वार्डों के 24,709 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज पाए गए हैं।

वहीं भिलाई नगर निगम के 70 में से 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नामों में गड़बड़ी सामने आई है। भिलाई-चरोदा नगर निगम के 40 में से 16 वार्डों में भी 1,204 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज मिले हैं।

बताया गया कि 23 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हुआ था। इसके बाद बीएलओ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से की थी। शिकायत के साथ दस्तावेजी प्रमाण भी सौंपे गए थे। इसमें बताया गया कि एक वार्ड में रहने वाले मतदाताओं के नाम दूसरे वार्ड की सूची में शामिल कर दिए गए हैं।

शिकायतों के बाद जांच में सामने आई गड़बड़ी पर अब 15 अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। तीन दिन में जवाब नहीं मिलने या संतोषजनक जवाब नहीं देने पर आगे कार्रवाई हो सकती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related