PUNJAB NEWS: गायक हनी सिंह के भतीजे की कार हादसे में मौत, पसरा मातम!
पंजाब के जालंधर में एक रोड एक्सीडेंट में हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक का निधन हो गया है।
इस रोड एक्सीडेंट में विदित के अलावा उनके दोस्त आरव तलवार को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। दोनों बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, इसी दौरान पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
यो यो हनी सिंह ने इस हादसे को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना दर्द बयां किया है।
हनी सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा- ये मेरे लिए ये दुखों से भरा दशक हैं । मैंने अपने भतीजे को खो दिया. ये तोड़ने वाला है. भोले नाथ मेहर, मेहर।
इस हादसे में विदित और आरव की मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद अन्य तीन युवक सुरक्षित बच गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को घटना के बारे में सूचित किया। रिपोर्ट के अनुसार, परिवारों ने आगे कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
इसके बाद विदित और आरव के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं, भतीजे को खोने के बाद हनी सिंह की भावुक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा में है।


