SURAJPUR SECL MINE : 50 जवान तैनात, फिर भी खदान में घुसे नकाबपोश बदमाश!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SURAJPUR SECL MINE : 50 soldiers deployed, yet masked miscreants entered the mine!

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की बलरामपुर 10/12 भूमिगत खदान में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देर रात पहुंचे बदमाश लाखों रुपये के केबल काटकर ले गए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात करीब 20 से 25 बदमाश खदान के पंखाघर में घुस आए। उन्होंने वहां मौजूद ऑपरेटर को पकड़ लिया और धमकाकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने लाखों रुपये के केबल काटे और लेकर फरार हो गए। केबल कटते ही बिजली आपूर्ति भी बंद हो गई।

हैरानी की बात यह है कि पिछले पांच से छह दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना बताई जा रही है। इतना ही नहीं, बीते एक साल में इलाके में कई बार केबल चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही वारदातों से खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

खदान की सुरक्षा के लिए त्रिपुरा राइफल के 50 से अधिक जवान तैनात हैं। इसके बावजूद बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब सवाल यह है कि भारी सुरक्षा बल की तैनाती के बावजूद बदमाश बार-बार खदान तक कैसे पहुंच रहे हैं?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related