CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, तूफान का खतरा बढ़ा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER ALERT : Weather to deteriorate again in Chhattisgarh, threat of storm increases!

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के बाद छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तेजी से चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में इसके तूफान बनने की प्रबल संभावना है। इसके 2 नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने का अनुमान है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने 2 से 3 नवंबर के बीच प्रदेश के कई इलाकों में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। वहीं 3 से 4 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा रहने का अनुमान है।

किसानों की बढ़ी चिंता

इससे पहले 28 और 29 अक्टूबर को आए तूफान ‘अर्नब’ के कारण हुई बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा था। खेतों में पानी भरने और फसल भीगने से किसान पहले ही परेशान हैं। अब दोबारा बारिश की आशंका ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।

आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

2 नवंबर को प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। गरज-चमक और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में जशपुर के मनोरा में सबसे ज्यादा 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई। कुनकुरी और बलरामपुर के कुसमी में 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related