OMAR ABDULLAH MARRIAGE : उमर अब्दुल्ला की दोहरी चर्चा, पार्टी में बगावत और दूसरी शादी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

OMAR ABDULLAH MARRIAGE : Omar Abdullah’s double talk, rebellion in the party and second marriage!

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इन दिनों राजनीतिक और निजी जिंदगी, दोनों वजहों से सुर्खियों में हैं। एक तरफ उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस में 24 विधायकों की नाराजगी सामने आई है, तो दूसरी तरफ पूर्व पत्रकार निधि राजदान से उनकी शादी की खबर चर्चा में है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के 18 विधायक शुक्रवार को श्रीनगर में लोलाब विधायक कैसर जमशेद लोन के आवास पर जुटे, जबकि 6 विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए। इस तरह कुल 24 विधायकों ने पार्टी और सरकार के कामकाज में बदलाव की मांग उठाई।

विधायकों की प्रमुख मांगों में मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी को हटाना, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की जिम्मेदारी में बदलाव और मंत्रिमंडल का नए सिरे से गठन शामिल है। विधायकों ने अपनी मांगें फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला तक पहुंचाने के लिए प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ने की बात भी कही है।

इसी बीच उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उमर ने दोनों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ निधि ने भी पोस्ट में लिखा, ‘इट्स डन ब्रो।’

गौरतलब है कि उमर और उनकी पहली पत्नी पायल का तलाक इसी साल 31 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर किया था। दोनों करीब 32 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे और 2011 से अलग रह रहे थे।

अब उमर की राजनीति में उठती नाराजगी और निजी जिंदगी की नई शुरुआत, दोनों चर्चा का विषय बन गई हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related