INDIA ALLIANCE RALLY : दिल्ली में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA ALLIANCE RALLY : India alliance’s show of strength in Delhi, traffic jams increase difficulties

रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की महारैली के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। रैली में शामिल होने पहुंचे विपक्षी दलों के बड़े नेताओं की मुलाकातों से लेकर सड़कों पर लगे जाम तक, राजधानी में सुबह से ही माहौल गर्म है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC नेता अभिषेक बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे। प्रियंका गांधी वाड्रा भी खड़गे से मिलने पहुंचीं।

रैली में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी ने लोगों से कनॉट प्लेस पहुंचकर मार्च में शामिल होने या सीधे रामलीला मैदान आने की अपील की है। मार्च कनॉट प्लेस से मिंटो रोड होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंचना है।

इस बीच दिल्ली-गुरुग्राम के सरहौल बॉर्डर पर भारी जाम लगने से रैली में जाने वाली गाड़ियां फंस गईं। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों से उतरकर पैदल मार्च शुरू कर दिया।

रैली को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। मार्च के रास्ते और आयोजन स्थल पर 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और CAPF जवान तैनात हैं। रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई रास्तों पर डायवर्जन की चेतावनी दी है।

दूसरी ओर, व्यापारियों के संगठन CTI ने रैली से कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई है। संगठन के मुताबिक करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं और 80 फीसदी कारोबार पर असर पड़ सकता है। राहुल गांधी ने रैली में आने वालों से दिल्ली के बाजारों में खरीदारी करने की अपील की है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related