CG POLITICS: रायपुर मेडिकल कॉलेज छात्रावास पर BJP-CONGRESS में सियासत तेज! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Politics: Political tussle between BJP and Congress intensifies over Raipur Medical College hostel!

 

 

CG POLITICS: रायपुर मेडिकल कॉलेज में नए छात्रावास के प्रस्तावित शिलान्यास को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सोशल मीडिया पर सरकार को घेरने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि मेडिकल छात्रों के लिए नए छात्रावास भवन को वर्ष 2021 में स्वीकृति मिल चुकी थी और उसी दौरान उसका शिलान्यास भी कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि परियोजना की लागत तय हो चुकी थी और ठेकेदार का चयन भी हो गया था। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने केवल बजट बढ़ाया है, लेकिन अब उसी परियोजना का दोबारा शिलान्यास कर राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात पर शर्मिंदा होना चाहिए कि अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।उन्होंने अधिकारियों पर भी सरकार को गुमराह करने और लीपापोती करने का आरोप लगाया तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ऐसे “प्रपंचों” से बचने की अपील की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि रमन सिंह सरकार के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज छात्रावास और कैंसर भवन की स्वीकृति मिली थी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने पांच वर्षों के शासनकाल में इस परियोजना पर कोई ठोस काम नहीं किया।सीएम साय ने कहा, “कांग्रेस को करना कुछ नहीं है, बस लोगों को गलतफहमी में डालना उनकी संस्कृति बन गई है।”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गेवरा ब्लास्टिंग से बरसे पत्थर!

CHHATTISGARH : Stones rained due to Geevra blasting! विकास सामनानी,...

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : केजरीवाल का ‘शीशमहल’ बदलेगा!

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : Kejriwal's 'Sheeshmahal' will change! रायपुर डेस्क। दिल्ली...