RAIPUR VISAKHAPATNAM CORRIDOR : Gadkari will conduct a real road test of the corridor.
रायपुर। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर की जमीनी हकीकत देखने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। खास बात यह है कि वे इस बार हवाई सर्वे नहीं बल्कि सड़क मार्ग से पूरा सफर करने की तैयारी में हैं।
अगर दौरे का शेड्यूल फाइनल होता है तो गडकरी रायपुर से विशाखापट्टनम तक बाय रोड जाएंगे और पूरे कॉरिडोर की स्थिति का सीधे मौके पर निरीक्षण करेंगे।
CG VIRAL VIDEO : बिलासपुर रेल मंडल में विवादित वीडियो वायरल
इस दौरान वे सड़क की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण की रफ्तार का खुद जायजा लेंगे। उनके संभावित दौरे को देखते हुए NHAI ने रूट पर तेजी से मरम्मत, सफाई और साइन बोर्ड सुधारने का काम शुरू कर दिया है।
RAIPUR RASH DRIVEING : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे पर रैश ड्राइविंग का आरोप
अधिकारियों के मुताबिक 16,482 करोड़ की इस परियोजना का करीब 80% काम पूरा हो चुका है और बाकी हिस्से, जिनमें टनल और वायाडक्ट शामिल हैं, दिसंबर तक पूरे होने की उम्मीद है।
फिलहाल गडकरी के दौरे की तारीखों को लेकर अंतिम पुष्टि का इंतजार है।

