NAUGOI VIOLENCE : नौगई कांड के बाद कोरिया में सख्ती, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAUGOI VIOLENCE : Strictness in Korea after Naugai incident, Section 163 implemented in many areas

कोरिया. कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में हुई दर्दनाक हिंसा के बाद प्रशासन ने हालात संभालने के लिए सख्त कदम उठा लिए हैं। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने इलाके के संवेदनशील हिस्सों में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी है।

यह फैसला घटना के बाद बढ़ते तनाव और संभावित आक्रोश को देखते हुए लिया गया है।

OM BIRLA RAIPUR : रायपुर में स्पीकर ओम बिरला का जोरदार स्वागत

इस हिंसा में कार में सवार लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात सामने आई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है और तीन घायल हैं। घटना के बाद इलाके में गुस्सा और तनाव दोनों बढ़ गया है।

CHHATTISGARH : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, वेतन स्केल में नया विकल्प

प्रशासन ने बैकुंठपुर, नौगई गांव और क्रेशर परिसर जैसे संवेदनशील स्थानों पर भीड़ जुटाने, प्रदर्शन और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और पूरे इलाके पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि हालात नियंत्रण में रहें और कोई अप्रिय स्थिति न बने।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related