CG POLITICS: Amarjeet Bhagat Launches Attack—A Rift Between the BJP and Tribals!
CG POLITICS : छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के बयान ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब आदिवासियों और कांग्रेस सरकार के बीच गैप बन गया था और इसी गैप की वजह से छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार चली गई।
अब ऐसी ही गलती BJP की सरकार में भी हो रही है, BJP और आदिवासी समाज के बीच फिर से गैप बन रहा है।
उन्होंने कहा है कि जिस भी पार्टी में सरगुजा और बस्तर के आदिवासियों का अनदेखा किया है, वह सत्ता से चली गई है।
आज सरगुजा और बस्तर में आदिवासियों की सुनवाई नहीं हो रही है जल, जंगल और जमीन पर खतरा मंडरा रहा है।

