CBI RAID: CBI का छापा, रिश्वतखोर कलर्क गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CBI RAID: CBI Conducts Raid, Corrupt Clerk Arrested!

CBI RAID : कोरबा में PF का पैसा निकालने के लिए खदान कर्मी से रिश्वत मांगने वाले SECL कुसमुंडा के CMPF विभाग में कार्यरत क्लर्क को CBI की टीम ने रविवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।

CBI की कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, खदान कर्मी ने PF का पैसा निकालने के लिए CMPF विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक से संपर्क किया था।

क्लर्क ने फाइल आगे बढ़ाने और फंड सेंक्शन के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। पैसा नहीं देने पर वह एसईसीएल कर्मी को कार्यालय के चक्कर लगवा रहा था।

मामले की पड़ताल करने के बाद CBI ने रिश्वत मांगने वाले मनोहर लाल कौशिक को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई।

रणनीति को अंजाम देते हुए भिलाई से दो गाड़ियों में CBI की टीम कुसमुंडा पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से रिश्वत लेने वाले मनोहर लाल कौशिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related