RAIPUR PRSU VIVAD : Raipur Public Service Commission (PRSU) Vivad: Professor vs outsider, case escalates to threats
रायपुर. रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में एक वीडियो ने पूरा माहौल गरमा दिया है। फिजिकल एजुकेशन ग्राउंड को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बात सीधे धमकी और FIR तक पहुंच गई।
वीडियो में प्रोफेसर राजीव चौधरी बाहरी युवकों को साफ-साफ मना करते दिख रहे हैं। उनका साफ कहना था चाहे कोई भी आ जाए, बिना अनुमति ग्राउंड का इस्तेमाल नहीं होगा। इसी बात पर बहस बढ़ी और मामला तूल पकड़ गया।
असल कहानी ये है कि 13 अप्रैल को कुछ बाहरी लोग यूनिवर्सिटी ग्राउंड में प्रैक्टिस करने पहुंच गए। प्रोफेसर के मुताबिक, उन्हें रोका गया तो उन्होंने बड़े नेताओं के नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश की। इसके बाद प्रोफेसर सख्त हो गए और चेतावनी दे दी कि नियम नहीं मानेंगे तो FIR होगी।
विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा वायरल हुआ, जिसमें प्रोफेसर गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि पूरा वीडियो नहीं दिखाया गया, जिससे गलत मैसेज गया।
अब असली ट्विस्ट ये है कि वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने प्रोफेसर को चाकू मारने तक की धमकी दे डाली। इसके बाद स्टूडेंट्स और यूनिवर्सिटी स्टाफ दोनों ने पुलिस में शिकायत कर दी है।
उधर यूनिवर्सिटी ने भी बड़ा फैसला लिया है अब कोई भी बाहरी व्यक्ति फ्री में ग्राउंड यूज नहीं कर पाएगा। एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जरूरी होगी। वजह भी साफ है ग्राउंड में शराब की बोतलें, कांच और आपत्तिजनक चीजें मिलने लगी थीं, जिससे स्टूडेंट्स की सुरक्षा खतरे में थी।
अब मामला सिर्फ एक बहस का नहीं, बल्कि यूनिवर्सिटी के नियम, सुरक्षा और सिस्टम का बन गया है। आने वाले दिनों में प्राइवेट ट्रेनिंग सेंटर और कमर्शियल यूज पर भी कार्रवाई हो सकती है।

