HARBHAJAN STATEMENT : राज्यसभा सीट कितने में बेची? हरभजन का बड़ा हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HARBHAJAN STATEMENT : How much did you sell your Rajya Sabha seat for? Harbhajan launches a scathing attack.

रायपुर डेस्क। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद Harbhajan Singh ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद पहली बार खुलकर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हरभजन ने उन्हें गद्दार कहने वालों को करारा जवाब देते हुए पूछा कि “पहले ये बताओ पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी?”

CG CONGRESS: बैज की बाबा को सलाह या तंज? 

दरअसल AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद हरभजन लगातार निशाने पर हैं। एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि जिस पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा, उसी को छोड़कर बीजेपी में क्यों चले गए? इस पर हरभजन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि समय आने पर हर बात का जवाब देंगे।

हरभजन ने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया कि पंजाब को लूटने के लिए लोगों को मंत्री बनाया गया और “लाला को माल पहुंचाया गया।” उन्होंने कहा कि अगर पार्टी खुद जवाब नहीं देगी तो वे बताएंगे कि किसको कितना “चढ़ावा” गया था।

SURAJPUR FIRE NEWS: अगरबत्ती की चिंगारी और जल उठा कुदरगढ़ देवी धाम! 

एक अन्य पोस्ट में हरभजन ने दावा किया कि एक राजनीतिक पार्टी ने उनके घर के बाहर पुतला जलाकर उन्हें गद्दार लिखा। उन्होंने कहा कि आम लोग ऐसे काम नहीं करते, बल्कि पार्टी के निर्देश पर यह सब हुआ।

हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने 20 साल देश का नाम रोशन किया है और देश की जनता तय करेगी कि उन्हें कैसे याद रखा जाएगा। बता दें कि 2022 में AAP से राज्यसभा पहुंचे हरभजन ने अप्रैल 2026 में पार्टी छोड़ दी थी और बाद में बीजेपी जॉइन कर ली।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...