VINESH PHOGAT : विनेश पर बैन? हाईकोर्ट ने WFI को लगाई फटकार

Date:

VINESH PHOGAT : Ban on Vinesh? High Court reprimands WFI

रायपुर डेस्क। भारतीय महिला पहलवान Vinesh Phogat को घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने से रोकने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कुश्ती महासंघ को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने साफ कहा कि जब दूसरे खिलाड़ियों को छूट दी गई, तो फिर विनेश के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है?

HARBHAJAN STATEMENT : राज्यसभा सीट कितने में बेची? हरभजन का बड़ा हमला

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में एक्सपर्ट पैनल बनाने को कहा है और संकेत दिए हैं कि मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रहीं विनेश को एशियाई खेलों के ट्रायल में मौका मिलना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि भारत में मातृत्व का सम्मान किया जाता है और किसी भी खेल संघ को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए।

दरअसल WFI ने एंटी-डोपिंग नियमों का हवाला देते हुए विनेश को 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने से अयोग्य घोषित कर दिया था। महासंघ का कहना है कि संन्यास से वापसी के लिए जरूरी नोटिस अवधि का पालन नहीं किया गया।

CG CONGRESS: बैज की बाबा को सलाह या तंज? 

सुनवाई के दौरान विनेश के वकील ने कहा कि एक इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार खेल के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोंडा टूर्नामेंट से ठीक पहले नोटिस देकर उन्हें रोकने की कोशिश की गई।

बता दें कि विनेश पहले भी कुश्ती संघ और पूर्व अध्यक्ष Brij Bhushan Sharan Singh के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चर्चा में रही हैं। तीन साल पहले जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के बड़े आंदोलन का चेहरा भी विनेश ही थीं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related