CHHATTISGARH: सभापति का अनूठा प्रदर्शन, CMO पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: Chairperson Stages Unique Protest, Levels Serious Allegations Against CMO

CHHATTISGARH : धमतरी जिले के नगर पंचायत की सभापति विनीता कोठारी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) यशवंत वर्मा पर कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए है।

सभापति का आरोप है कि पार्षद निधि जारी करने के एवज में उनसे 30 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई।

कमीशन नहीं देने पर पिछले एक साल से वार्ड विकास के लिए मिलने वाली निधि रोक दी गई है।

सभापति विनीता कोठारी ने अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय के बाहर  हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर CMO  के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बैनरों में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लिखे गए थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, क्योंकि विकास कार्य प्रभावित होने से आम जनता परेशान हो रही है।

विनीता कोठारी ने यह भी दावा किया कि उन्होंने इस संबंध में “सुशासन तिहार” के दौरान भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।

इससे पहले विधायक की शिकायत करने पर भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू को नोटिस जारी हुआ था । तो क्या विनीता कोठारी को भी नोटिस जारी होगा?? देखना होगा….

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related