CG Suspension News: Negligence proves costly for CEO; suspension ordered!
CG SUSPENSION NEWS: बिलासपुर जिले की तखतपुर जनपद पंचायत के खिलाफ सरकारी आदेश की अवहेलना और अनुशासनहीनता के आरोप में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सत्यव्रत तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, तखतपुर जनपद पंचायत में पदस्थ विकास विस्तार अधिकारी गोपी सिंह क्षत्रिय का तबादला जनपद पंचायत लोरमी, जिला मुंगेली किया गया था।
शासन ने 29 सितंबर 2025 को स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारी को 10 दिनों के भीतर भारमुक्त करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, तय समयसीमा बीतने के बाद भी उन्हें पद से भारमुक्त नहीं किया गया।
शासन ने इसे आदेश की अवहेलना और गंभीर अनुशासनहीनता माना। इसी आधार पर CEO सत्यव्रत तिवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
शासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सरकारी आदेशों का पालन नहीं करने और प्रशासनिक अनुशासन में लापरवाही बरतने के मामलों में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है।
