CG Politics: Political heat rises over roads; BJP rectifying the ‘sins’ of the previous Congress government!
CG POLITICS: सड़कों पर सियासत तेज, पिछली कांग्रेस सरकार के पाप सुधार रही भाजपा!
छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद खस्ताहाल हुई सड़कों को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश की कई सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के सड़क निरीक्षण पर सवाल उठाते हुए तंज कसा था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री केवल निरीक्षण करने में व्यस्त हैं, जबकि सड़कों की हालत अब भी नहीं सुधरी है और जनता परेशान हो रही है।
अब इस मामले में मंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सड़कों की जो बदहाल स्थिति हुई थी, उसे मौजूदा भाजपा सरकार सुधारने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और अधिकारियों को काम पूरा करने की समय-सीमा भी तय करके दी जा रही है, ताकि सड़कों की स्थिति बेहतर हो सके।
कांग्रेस के रेल बनाने वाले तंज पर जवाब देते हुए साव ने कहा कि कौन क्या कर रहा है, यह सभी जानते हैं। उन्होंने दिल्ली में आंदोलन के नाम पर रेल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दिखावा नहीं, काम करने में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस केवल बयानबाजी करती है।
अब सड़क सुधार को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
