RAIPUR CRIME NEWS: 3-year-old girl raped; AIIMS security guard arrested!
RAIPUR CRIME NEWS: रायपुर में महज 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए AIIMS के सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि
राजधानी रायपुर में पड़ोस की रहने वाली 3 साल की मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया हैं।
वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात 2 बजे आरोपी AIIMS के सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया हैं।
इस मामले में कार्रवाई को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने एक वीडियो जारी किया था।
जानकारी के मुताबिक, तीन साल की बच्ची पड़ोस में खेलने गई थी। इसी दौरान वह आरोपी के घर पहुंची, जहां उसके साथ कथित तौर पर यौन शोषण की घटना हुई।
आरोपी की पहचान परमानन्द ध्रुव के रूप में हुई है, जो रायपुर एम्स में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। डीसीपी वेस्ट रॉबिन्सन गुरिया, एडीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी देवांश राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी सुधांशु बघेल और उनकी टीम ने आरोपी को रात करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी परमानन्द ध्रुव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया है। तीन साल की बच्ची से जुड़े इस गंभीर मामले में पुलिस ने तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
