BREAKING NEWS: The Film Industry Has Banned Ranveer Singh!
BREAKING NEWS : फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले अभिनेता रणवीर सिंह को FWICE ने बैन कर दिया है।
FWICE ने यह फैसला फरहान अख्तर की शिकायत के बाद लिया है।
FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने इस पूरे मामले पर साफ कहा है कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है।
उन्होंने कहा, “यह ट्रेंड बिल्कुल गलत है। शूटिंग शुरू होने से सिर्फ 10 दिन पहले कोई फिल्म से बाहर नहीं निकल सकता।
यह पूरा विवाद निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के अचानक वॉकआउट करने के बाद शुरू हुआ।
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और तैयारियों पर मेकर्स पहले ही करोड़ों रुपये खर्च कर चुके थे।
खबरों के अनुसार, शूटिंग शुरू होने से महज 10 दिन पहले रणवीर सिंह के इस बड़े प्रोजेक्ट से अचानक पीछे हटने के कारण मेकर्स को भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा है।
यह विवाद पहले प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तक भी पहुंचा, जहां सीनियर प्रोड्यूसर्स ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन सकी।
इसके बाद निर्देशक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के जरिए FWICE में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी
अशोक पंडित ने कहा, आज अगर हम चुप रहे, तो कल कोई भी कलाकार किसी भी फिल्म को बीच में छोड़ देगा। हमने जो भी फैसला लिया है, वह पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उन हजारों कामगारों के हित में है जिनका रोजगार इन फिल्मों से चलता है।
FWICE के इस फैसले के बाद रणवीर सिंह की आने वाली सभी फिल्मों की शूटिंग और घरेलू प्रोजेक्ट्स अधर में लटक सकते हैं।
अब देखना यह होगा कि क्या रणवीर सिंह इस वित्तीय नुकसान की भरपाई करने के लिए मेकर्स के साथ कोई सेटलमेंट करते हैं या फिर यह कानूनी विवाद और लंबा खिंचेगा??
