CG Mount Everest Girl: Tricolor Hoisted on Everest; Now Hospitalized in Nepal
CG MOUNT EVEREST GIRL: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बेटी और पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने 22 मई 2026 को दुनिया की सबसे 8848.86 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट की कठिन चोटी पर तिरंगा फहराकर पूरे छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार, जिले और राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई। अमिता ने एवरेस्ट अभियान के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत और कठिन ट्रेनिंग की थी।
20 मई को वे कैंप-4 यानी साउथ कोल पहुंचीं, जिसे डेथ जोन कहा जाता है. यहां ऑक्सीजन नॉर्मल से बहुत कम रहता है. 21 मई की रात उन्होंने कड़ाके की ठंड और तेज बर्फीली हवाओं के बीच अंतिम चढ़ाई शुरू की और 22 मई की सुबह एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।
हालांकि, इस ऐतिहासिक सफलता के बाद लौटते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
ज्यादा ठंड, ऑक्सीजन की कमी और लगातार थकावट के कारण उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगीं।
उनकी हालत खराब होने पर 23 और 24 मई के बीच हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर नेपाल की राजधानी काठमांडू लाया गया।
फिलहाल, उनका इलाज नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में चल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार वे फ्रॉस्टबाइट और हाई एल्टीट्यूड से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं
विष्णुदेव साय ने भी चिंता जताई और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल से लगातार संपर्क बनाए रखें और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

