CHHATTISGARH : आग उगलेगा मौसम! खतरनाक मोड़ पर गर्मी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: Weather will be on fire! Heat is at a dangerous turn

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत के साथ ही गर्मी अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में अगले 3 दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है।

राजनांदगांव में तापमान 46.5°C तक पहुंच गया, जबकि रायपुर में भी पारा 45.7°C रिकॉर्ड हुआ। दोपहर के वक्त हालात ऐसे हैं कि सड़कें तक सुनसान नजर आने लगी हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 28 मई के बीच सेंट्रल और साउथ CG के जिलों में लू सबसे ज्यादा परेशान करेगी। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा, बस्तर और कांकेर समेत कई जिले अलर्ट पर हैं।

हालांकि इसी बीच मौसम अचानक करवट भी ले सकता है। 26 से 29 मई तक कई इलाकों में हल्की बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर कम निकलने की सलाह दी है। ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचने की अपील की गई है।

किसानों को भी फसलों में हल्की सिंचाई करने और कटाई के बाद अनाज सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING : NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

BIG BREAKING : Dharmendra Pradhan resigns amid NEET controversy! रायपुर...

CG SET 2026 : तारीख जारी, आवेदन शुरू

CG SET 2026 : Dates released, applications open रायपुर। छत्तीसगढ़...