RAHUL GANDHI PAPER LEAK : Rahul Gandhi’s direct ultimatum to the government
नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद को लेकर राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने साफ कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी मांग नहीं, बल्कि देश के युवाओं की मांग है।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं, जबकि युवा भारत का भविष्य हैं और प्रधानमंत्री भविष्य से नहीं लड़ सकते।
PAPER LEAK 2026 : TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!
राहुल गांधी ने तीन छात्राओं के साथ करीब 9 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि सरकार अगर धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलकर मामला खत्म करने की कोशिश करेगी, तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। राहुल ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री को पद से हटाना ही होगा।
राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सरकार ने कार्रवाई की, लेकिन पेपर लीक रोकने में नाकाम रही। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के विरोध को रोकने के लिए मेट्रो, रास्ते, दुकानें और इंटरनेट तक बंद किए गए, लेकिन पेपर लीक नहीं रुका।
CHHATTISGARH : तेंदूपत्ता खरीदी विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सरकार से 4 हफ्ते में जवाब तलब
राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री को हटाया नहीं जाता, छात्रों का गुस्सा और आंदोलन थमने वाला नहीं है।
