CHHATTISGARH : दो सप्ताह से राजभवन में अटकी CGPSC की फाइल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : CGPSC file stuck in Raj Bhavan for two weeks

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब दो सप्ताह से राजभवन में अटकी नियुक्ति की फाइल पर अब हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि रिटायर्ड IAS अधिकारी महादेव कांवड़े को आयोग का सदस्य बनाया जा सकता है, जबकि अध्यक्ष पद के लिए अलग नाम पर विचार चल रहा है।

पहले कांवड़े को सदस्य के साथ कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की चर्चा थी, लेकिन अब उन्हें केवल सदस्य बनाने का प्रस्ताव सामने आया है। यदि अध्यक्ष पद के लिए दूसरे नाम पर सहमति बनती है तो दोनों नियुक्तियों के आदेश एक साथ जारी हो सकते हैं। अन्यथा कांवड़े को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का विकल्प भी खुला है।

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल रामेन डेका ने CGPSC से जुड़ी ई-फाइल मंगवाई है। नियुक्ति को लेकर आज आदेश जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि आज फैसला नहीं हुआ तो शुक्रवार को आदेश जारी होने की संभावना है।

CGPSC अध्यक्ष का पद 8 सितंबर 2026 से खाली है। तत्कालीन अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल पूरा होने के बाद नियुक्ति लंबित है। पद खाली होने से कई विभागों में प्रमोशन की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। इसी मुद्दे पर राजपत्रित अधिकारी संघ ने सरकार को पत्र लिखकर जल्द नियुक्ति की मांग की थी।

अब सबकी नजर राजभवन पर है कि अध्यक्ष पद के लिए किस नाम पर मुहर लगती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related