CG LIQUOR SCAM : शराब घोटाले के आरोपी सुब्बू को लाने दुबई पहुंची जांच टीम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LIQUOR SCAM : Investigation team reaches Dubai to bring liquor scam accused Subbu

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में फरार विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को भारत लाने की कोशिश तेज हो गई है। एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष टीम आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में दुबई पहुंच गई है। टीम प्रत्यर्पण से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। एजेंसी की कोशिश है कि 28 नवंबर तक सुब्बू को रायपुर लाकर पूछताछ शुरू की जाए।

टीम में डीएसपी राहुल शर्मा, रोशन आहूजा समेत तीन डीएसपी शामिल हैं। जांच एजेंसी ने प्रत्यर्पण के दस्तावेज पहले ही तैयार कर अरबी और अंग्रेजी में अनुवाद कराए थे। बताया जा रहा है कि दुबई पुलिस ने इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर सुब्बू को हिरासत में लिया था। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि सुब्बू सरकारी शराब दुकानों में कथित अवैध शराब बिक्री के नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन में अहम भूमिका निभाता था। डुप्लीकेट होलोग्राम लगी शराब की पेटियों की सप्लाई और कथित कमीशन का हिसाब रखने में भी उसकी भूमिका बताई गई है।

एजेंसियों के मुताबिक कथित घोटाले की रकम हवाला के जरिए विदेश भेजी गई और सुब्बू पर करीब 1200 करोड़ रुपये दुबई पहुंचाने का आरोप है। जुलाई 2022 में विदेश जाने के बाद वह वहीं रह रहा था।

अब भारत लाए जाने पर उससे कथित शराब सिंडिकेट, हवाला नेटवर्क और रकम के लेन-देन को लेकर पूछताछ होने की उम्मीद है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related