CG WAQF BOARD : कुर्बानी को लेकर बोर्ड ने जारी किए सख्त निर्देश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Waqf Board: Board Issues Strict Directives Regarding Qurbani!

CG WAQF BOARD: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने रायपुर में मुस्लिम समाज के प्रमुख त्योहार ईद-उल-अजहा को लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य में कहीं भी खुले क्षेत्र में कुर्बानी नहीं की जाएगी।

यह फैसला त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था और साफ-सफाई बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

वक्फ बोर्ड ने सभी मस्जिद समितियों और ईदगाह प्रबंधन से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

आदेश के अनुसार ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 6 बजे से 11 बजे तक अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाहों में तय समय के अनुसार अदा की जाएगी।

बोर्ड ने भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह समय निर्धारण किया है।

प्रशासन और पुलिस विभाग को भी त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रायपुर सहित प्रदेशभर में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related