CHHATTISGARH : खनन पर ड्रोन की नजर!

Date:

CHHATTISGARH : Drones keeping an eye on mining!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब अवैध खनन करना इतना आसान नहीं रहेगा। सरकार ने सीधा हाईटेक रास्ता पकड़ लिया है। खदानों पर नजर रखने के लिए अब ड्रोन कैमरे उड़ेंगे, जो आसमान से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे।

खनिज विभाग ने साफ कर दिया है कि शुरुआती दौर में 5 ड्रोन तैनात किए जाएंगे, जो रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर जैसे इलाकों में एक्टिव रहेंगे। ये वही जिले हैं जहां अवैध खनन की शिकायतें सबसे ज्यादा आती रही हैं।

अब खेल सिर्फ ड्रोन तक ही सीमित नहीं है। एरियल सर्वे और 3D मैपिंग के जरिए ये पता लगाया जाएगा कि खनन तय सीमा के अंदर हो रहा है या बाहर। यानी ओवर माइनिंग या लीज से बाहर खुदाई अब तुरंत पकड़ में आएगी।

सबसे बड़ा बदलाव ट्रांसपोर्ट में भी दिखेगा। सरकार 10 बड़े रूट्स पर ई-चेक गेट सिस्टम लगा रही है, जहां से गुजरने वाले हर वाहन का पूरा डेटा ऑनलाइन रिकॉर्ड होगा। गाड़ी नंबर से लेकर खनिज की मात्रा तक सब कुछ रियल टाइम में ट्रैक होगा। इससे ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी पर सीधा वार होगा।

अब नियम तोड़ना भी महंगा पड़ेगा। अवैध खनन करते पकड़े गए तो कम से कम 25 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। साथ ही सैटेलाइट और डिजिटल मॉनिटरिंग से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related