CG NAXAL DUMP: जमीन के अंदर छिपा रखा था “नक्सली खजाना”, टीम ने किया नष्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

CG NAXAL DUMP: “Naxalite Cache” Hidden Underground — Team Destroys It

 

CG NAXAL DUMP: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली डंप का खुलासा किया है।

डंप से हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई।

पुलिस और BDDS टीम को आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पोमके-बिनागुंडा क्षेत्र के जंगलों में विशेष सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।

इसी दौरान टीम ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए लेथ मशीन, बीजीएल पाइप, 12 बोर पाइप, इन्वर्टर, जनरेटर, बैटरी, ग्राइंडिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, जिग सॉ मशीन, प्रेशर पंप, सोलर पैनल और करीब 20 फीट फुटबॉल पाइप सहित नक्सली डंप का खुलासा किया।

अधिकारियों के अनुसार, माओवादी इन उपकरणों का उपयोग हथियार बनाने और सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए करते थे।

पुलिस ने मौके पर ही बरामद सभी सामग्री को नष्ट कर दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related