CG PATWARI BRIBERY CASE: किसान से 15 हजार की रिश्वत मांग रहा था पटवारी, ACB ने दबोचा! 

Date:

CG PATWARI BRIBERY CASE: Patwari Demanding ₹15,000 Bribe from Farmer; ACB Nabs Him!

CG PATWARI BRIBERY CASE: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में साजा तहसील के डोंगीतराई क्षेत्र में ACB ने पटवारी ओमकार सोनवानी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

जमीन बंटवारे के नाम पर पटवारी ने किसान से 15 हजार की रिश्वत मांगी थी जिसके बाद किसान ने ACB से पटवारी की शिकायत की थी। l

पटवारी ने किसान से जमीन बंटवारे के नाम पर 25000 रुपये मांगे थे। जिसकी पहली क़िस्त लेते ही वे पकड़े गए।

ACB ने बताया कि, प्रार्थी नरोत्तम साहू द्वारा शिकायत की गई थी कि विभाजन कर ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में पटवारी ओमकार सोनवानी द्वारा 25,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

ACB ने ट्रैप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी पटवारी ओमकार सोनवानी को 15,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related