WEST BENGAL CABINET EXPANSION: बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार कल, इन नेताओं को मिल सकती है जगह! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

WEST BENGAL CABINET EXPANSION: Cabinet expansion in Bengal tomorrow; these leaders could secure a spot!

WEST BENGAL CABINET EXPANSION: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के एक महीने बाद सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है।

राजभवन में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत राज्य मंत्रिमंडल में कुल छह सदस्य हैं, जबकि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार राज्य में अधिकतम 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

कैबिनेट विस्तार में अनुभवी और नए चेहरों का संतुलन देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार:

स्वपन दासगुप्ता: राश बिहारी के विधायक स्वपन दासगुप्ता का नाम सबसे आगे है। चर्चा है कि उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

तपस रॉय: मानिकतला से विधायक और वर्तमान कार्यवाहक अध्यक्ष तपस रॉय भी कैबिनेट के प्रमुख चेहरों में शामिल हो सकते हैं।

अन्य संभावित नाम: शंकर घोष, रुद्रनील घोष, रूपा गंगोपाध्याय, चंदना बाउरी और अशोक डिंडा जैसे नेताओं को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न विभागों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी फिलहाल 40 से अधिक विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं। विस्तार के बाद इनमें से कई विभाग नए मंत्रियों को सौंपे जाने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related