MANN KI BAAT: PM मोदी ने जशपुर के अनिमेष कुजूर की तारीफ! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Mann Ki Baat: PM Modi Praises Animesh Kujur of Jashpur!

MANN KI BAAT: PM नरेंद्र मोदी ने  रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर की उपलब्धि का जिक्र करते हुए उनकी सराहना की।

इस दौरान PM मोदी ने अनिमेष से बातचीत भी की और उनकी मेहनत व सफलता की तारीफ की।

जशपुर जिले के रहने वाले अनिमेष कुजूर ने हाल ही में 100 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड बनाकर देशभर में पहचान हासिल की है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के युवा खेलों में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और अनिमेष कुजूर इसका शानदार उदाहरण हैं।

PM ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की तारीफ करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच पर सराहना मिलने से अनिमेष और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

वहीं, जशपुर और अंबिकापुर के लोगों में भी गर्व की भावना देखने को मिल रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related