CG NSUI News: NSUI State President Neeraj Pandey accused of fraud!
CG NSUI NEWS: NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के खिलाफ सिप्ला कंपनी की एजेंसी के साथ रेत खदान तथा डीकेएस कैंटीन का ठेका दिलाने का झांसा देकर 29 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने के गंभीर आरोप लगे है । ठगी की शिकायत दो माह पूर्व 25 जुलाई को की गई थी।
रायपुर के पुरानी बस्ती, बंधवापारा निवासी राजू सोनकर ने नीरज के साथ उनके भाई दीपक तथा चाचा इंद्रासन के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।
थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने उससे 4 अक्टूबर 2023 से मई 2025 के बीच रकम ली है। राजू ने आरोप लगाया है कि काम नहीं होने पर उसने दीपक से पैसे वापस मांगे तो उसने अपने पद की धौंस दिखाते हुए रकम लौटाने से इंकार कर दिया।
NSUI के प्रदेश अध्यक्ष के भाई के अनुसार, उनका राजू के परिवार के साथ घरेलू संबंध रहा है। आरोपों को लेकर उनका कहना है, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि राजू ने किनके कहने पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
