राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार…बोले- मेरा देश एक है, एक परिवार है

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रायपुर पहुंचे हैं. एयरपोर्ट से वो प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हो गए. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बहुत दिन बाद रायपुर आने का सौभाग्य मिला है. संसद सत्र में देश की प्रगति और विकास की झड़ी प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने लगा दी, यह नए भारत का आगाज है.इस प्रदेश के साथ एक पारिवारिक संबंध भी कई वर्षों से रहे है, क्योंकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पहले एक राज्य था. इस राज्य के कोने-कोने में बहुत पुराने पारिवारिक संबंध है. रायपुर आकर मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं. भारतीय जनता पार्टी की जो सोच और विचारधारा है प्रगति की, विकास की, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक नए भारत का आह्वान करने जा रहे हैं.

भारत विश्व पटल पर एक लीडर के रूप में विश्व का आह्वान करेगा, यही भारतीय जनता पार्टी की सोच है, जिसका विश्लेषण पूरे तरीके से संगोष्ठी में हम करेंगे. एक परिवार के रूप में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सब काम कर रहे हैं, कई कार्यकर्ताओं, नेताओं से मुलाकात होगी. छत्तीसगढ़ के प्रगति और विकास पर भी हम चर्चा करेंगे. मेरे मंत्रालय के अंतर्गत भी छत्तीसगढ़ के विकास और प्रगति के लिए बहुत सारी योजनाएं हमारे मस्तिष्क में है. उस पर भी चर्चा होगी और मंत्रालय के साथ अधोसंरचना के साथ जुड़े हुए कई मंत्रालय जैसे रेल मंत्रालय, जिसकी प्राथमिकता इस बजट में दी गई है. छत्तीसगढ़ के लिए उस पर भी हम लोग चर्चा करेंगे.

राहुल गांधी के दो देश वाले वाले बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना बयान दिया है. सिंघिया का कहना है कि राहुल गांधी जो कह रहे हैं कि भारत को 2 देशों में बांटा गया है, मुझे आश्चर्य है कि ऐसा वक्तव्य कोई भारतीय नागरिक दे पाए. मेरा देश भारत मेरा देश एक है. मेरा देश एक परिवार है, भाई-भाई की संस्कृति मेरे देश में सदैव है और शायद राहुल जी का वक्तव्य उस विषय पर होगा कि 2014 के पहले एक देश था, जहां प्रगति नहीं होती थी, विकास नहीं होता था, केवल भ्रष्टाचार होता था और इकोनामिक मिसमैनेजमेंट होता था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...