छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगी 8 हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। आज एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा आज राष्ट्र निर्माण का सुनहरा ध्वज दिखाई दे रहा है। कोरोना काल में भी विदेशी मुद्रा का इजाफा हुआ है। जीडीपी डेढ़ लाख करोड़ रु हो चुका है। देश की जीडीपी जल्द ही दो अंकों में पहुंचेगी। मोदी सरकार 3P के आधार पर चल रही है। प्रोएक्टिव, प्रो-ग्रेसिव, प्रो-पिपल की सरकार है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाए। कहा कि मोदी सरकार मूलभूत सुविधाओं को पूरा कर रही है। इनमें पानी, गैस, राशन ,आवास लोगों को दे रही है। केंद्रीय मंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि राज्यों को 3 लाख करोड़ रु अतिरिक्त राशि मिलेगी। इनमें से छग को 8 हजार करोड़ रु अतिरिक्त राशि मिलेगी।

बिलासपुर-दुर्ग के बीच फास्ट ट्रेन चलेगी। कई लाइनों के लिए सर्वे का काम होगा। ये सब काम भारतमाला एक्सप्रेस-वे के तहत होगा। रायपुर में कार्गो की फैसलिटी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा अंबिकापुर, बिलासपुर एयरपोर्ट में भी यात्रियों को सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार को घेरते हुए मंत्री ने कहा कि कई बाधाएं आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य सरकार विमानन क्षेत्र में रुचि नहीं दिखा रही है।

मंत्री सिंधिया ने पीएम मोदी के कामों को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि के क्षेत्र में कई काम किए। फर्टिलाइजर में सब्सिडी की राशि बढ़ाई है। जिससे देश अब प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहा है। MSP पर अनाज खरीदने की राशि में बढ़ोत्तरी की। देश में कभी हम वैक्सीन का आयात करते थे। आज हम कोरोना वैक्सीन का निर्यात कर रहे हैं। देश के अधोसंरचना निर्माण और निवेश के लिए PM मोदी आज फ्रंट फुट पर बैटिंग कर रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...