BILASPUR NEWS: CBI reaches the jail; the investigative agency will now also scrutinize the records of the Sipat police station!
BILASPUR NEWS: बिलासपुर में हिरासत के दौरान श्रवण सूर्यवंशी की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद अब CBI ने जांच की कमान संभाल ली है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज तीन सदस्यीय CBI टीम बिलासपुर सेंट्रल जेल पहुंची। टीम ने जेल पहुंचते ही मामले से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। इसके बाद CBI की टीम सीपत थाना भी जाएगी, जहां मामले से जुड़े पुलिस रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
श्रवण सूर्यवंशी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। बाद में हिरासत के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कस्टडी में मारपीट और प्रताड़ना के चलते मौत होने का गंभीर आरोप लगाया था। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जांच CBI को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
अदालत ने मृतक की पत्नी और उसकी दो नाबालिग बेटियों को 25 उस लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। मामले में अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक और मील का पत्थर बताया।
उन्होंने कहा कि हिरासत में होने वाली मौत के मामलों में यह फैसला देशभर के लिए मिसाल बनेगा। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर 2026 को होगी, जिसमें CBI अपनी जांच से जुड़ी रिपोर्ट और कार्रवाई की जानकारी पेश करेगी,
