CG Jail News: 19 life convicts released from Central Jail!
CG JAIl NEWS: स्वतंत्रता दिवस से पहले दुर्ग केंद्रीय जेल से 19 उम्रकैदियों को जेल में अच्छे आचरण और बेहतर व्यवहार को देखते हुए शासन के नियमों के तहत इन बंदियों को सजा पूरी होने से पहले ही रिहाई दी गई।
रिहा किए गए सभी 19 बंदी हत्या के अलग-अलग मामलों में लंबे समय से सजा काट रहे थे। l
स्वतंत्रता दिवस के मौके से पहले मिली इस रिहाई के बाद बंदियों के चेहरे पर खुशी और भावुकता साफ दिखाई दी। वर्षों जेल में रहने के बाद जब वे बाहर निकले तो उनके लिए यह पल किसी नई शुरुआत से कम नहीं था।
जेल से रिहाई के बाद सभी बंदी अपने परिवारों के साथ घर लौट गए। बताया गया कि अब वे सामान्य जीवन जीते हुए खेती-किसानी और दूसरे कामों के जरिए नई शुरुआत करना चाहते हैं।
