डिलीवरी के लिए महिला बंदी को जिला हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती, नवजात बच्चे को लेकर हुई फरार

Date:

सरगुजा। अंबिकापुर जिला अस्पताल से सोमवार देर रात एक महिला बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। महिला बंदी का नाम पूजा गुप्ता है, जो की बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की रहने वाली है. पुलिस ने उसे एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था. बीते 22 अगस्त को पुलिस ने डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, उसकी डिलीवरी के बाद बीती रात वह मौका देखकर अपने नवजात बच्चे को लेकर नौ दो ग्यारह हो गई. पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें महिला बंदी अस्पाताल से बाहर निकलते हुए कैद हो गई है.

मामले में सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है, और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related