देखते-देखते ढह गया पुल… गुजर रही सभी गाड़िया नदी में गिरी, 10 लोग लापता

Date:

वियतनाम । वियतनाम में तूफान यागी और उसके बाद भारी बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। बाढ़ की वजह से सोमवार को वियतनाम में एक नदी पर बना पुल ढह गया। घटना फु थो प्रांत की है। स्टील का यह पुल लाल नदी पर बना था। मौके पर बचाव अभियान चलाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 कारें और दो मोटरसाइकिल नदी में गिर गईं। कुछ लोगों को नदी से बाहर निकाला गया और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी 10 लोग लापता हैं।

बाढ़ और भूस्खलन में 64 की मौत

वियतनाम में तूफान और बाढ़ से अब तक 64 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ में एक बस भी बह गई है। कई औद्योगिक केंद्रों में फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचा है। सिर्फ तूफान यागी की वजह से वियतनाम में नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी लोगों की मौत रविवार और सोमवार को बाढ़ और भूस्खलन में हुई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related