SUVENDU ADHIKARI P. A MURDER CASE: CBI की हुई एंट्री, खुलेंगे राज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Suvendu Adhikari P.A. Murder Case: CBI Steps In—Secrets Set to Unfold!

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है।

चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अब CBI करेगी।

केंद्रीय एजेंसी ने इसके लिए एक सात-सदस्यीय SIT का गठन किया है।

केंद्र सरकार के DoP द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद CBI औपचारिक रूप से अपनी जांच शुरू करेगी।

एजेंसी की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि यह टीम कोलकाता स्थित CBI के संयुक्त निदेशक की निगरानी में काम करेगी।

ये करेंगे जांच

  1. पंकज कुमार सिंह: DIG, CBI दिल्ली (टीम लीडर)
  2. सुभाष चंद्र कुंडू और अनिल कुमार यादव: SP, CBI दिल्ली
  3. विकास पाठक: DSP, CBI धनबाद
  4. अमित कुमार: DSP, CBI पटना
  5. कुलदीप: DSP, CBI रांची
  6. विवेक श्रीवास्तव: इंस्पेक्टर, CBI लखनऊ

 

चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई की रात को उत्तर 24-परगना ज़िले के मध्यमग्राम में हुई थी।

पहले एक कार ने उनकी कार का रास्ता रोका था और फिर दो मोटरसाइकिलों पर सवार हत्यारों ने उनको बेहद क़रीब से गोली मार दी थी।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था।

इस फ़ायरिंग में चंद्रनाथ के ड्राइवर बुद्धदेव बेरा को भी गोली लगी थी।

फ़िलहाल कोलकाता के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

इस मामले में बिहार से मयंक मिश्रा, विकास मौर्य और यूपी से राज सिंह नाम के संदिग्ध अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related