जल्दी मिलेगी गर्मी से राहत : 13 मई के बाद कभी भी हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम की उल्टी गिनती शुरू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। तेज गर्मी (Hot summer) से हलाकान लोगों को मौसम (Weather) अब राहत देने जा रही है। मौसम की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। खबरों की मानें तो 13 मई के बाद राजस्थान (Rajasthan) को छोड़कर देश के बाकि हिस्सों में गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो 11 से 13 मई के बीच उत्तर भारत व मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ सकती है। वहीं 14 मई से तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से 42 डिग्री से अधिक तापमान देखा जा रहा है। जिससे पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट रहा है। मिल रही जानकारी की मानें तो 13 मई के बाद मौसम करवट लेने जा रही है। हालांकि 24 मई के बाद फिर थोड़ी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। केरल में मानसून के दस्तक देते ही पूरे मध्य भारत में प्री-मानसून एक्टिविटी और बारिश शुरू हो जाएगी।

खबरों की मानें तो इस वर्ष (Monsoon) मानसून 12-13 दिन पहले पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख 1 जून है। इस हिसाब से अंडमान में मानसून (Monsoon) 18 मई तक पहुंच जाएगा। इससे भी गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

हालांकि, देश में मानसून (Monsoon) की दस्तक केरल से ही मानी जाती है। मौसम विभाग (Weather Department) ने अंडमान में जल्दी मानसून पहुंचने की घोषणा नहीं की है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पूरे आसार हैं। दूसरी ओर, मौसम विभाग के मई के मंथली लॉन्गरेंज फोरकास्ट के मुताबिक, 20 मई के बाद केरल में बारिश में इजाफा होगा। वैज्ञानिक इसे मानसून के आने का संकेत मान रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related