CG CRIME: Three thieves arrested for stealing from the Congress office!
CG CRIME: अंबिकापुर में कलेक्ट्रेट चौक स्थित कांग्रेस के राजीव भवन से 73 नलों की टोंटियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चोरी के बाद आरोपियों ने वॉशरूम के फर्श पर ‘I Love You’ लिखकर घटना को और चर्चित बना दिया था।
मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई।
इसी दौरान युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विकास केसरी ने दो संदिग्ध युवकों को पहचानकर पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
जानकारी के अनुसार, 14 मई की रात आरोपी कांग्रेस कार्यालय में घुसे और बाथरूम व वॉश बेसिन में लगी 73 टोंटियां उखाड़ ले गए।
बताया जा रहा है कि चोरी किया गया सामान अच्छी गुणवत्ता का था और उसकी कीमत काफी अधिक थी।
हालांकि आरोपियों ने शराब के लिए पैसों की जरूरत के चलते पूरा माल कबाड़ में मात्र 600 रुपये में बेच दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय शिव दास और 19 वर्षीय विष्णु यादव के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि चोरी की गई टोंटियां जयस्तंभ चौक निवासी कारोबारी श्याम अग्रवाल को बेची गई थीं।
आरोपियों को पहले भी कांग्रेस कार्यालय के आसपास देखा गया था, जिससे उन पर संदेह गहराया था।
उधर, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि राजीव भवन में पिछले दो वर्षों के भीतर यह तीसरी चोरी की घटना है। उनका आरोप है कि पहले हुई दो वारदातों के आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में शुरुआती दौर में पुलिस ने अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे जांच की रफ्तार प्रभावित हुई।

