WEST BENGAL POLITICS: State government orders survey of madrasas; Minister says…
WEST BENGAL POLITICS: पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार ने मदरसों के सर्वे का आदेश दिया है।
इस पर पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ये बहुत ज़रूरी है।
उन्होंने मीडिया से कहा, “यह बहुत आवश्यक और बेहद ज़रूरी है क्योंकि पिछले 34 सालों में हमने देखा है कि किस तरह रोहिंग्या और अवैध घुसपैठियों को प्रोत्साहित किया गया और पश्चिम बंगाल लाया गया।
उन्होंने आगे कहा, “हमने शाद अली जैसे आतंकियों को देखा है, जो एक अवैध मदरसे में रहते थे और वहीं शरण लेते थे. उसने तीन बार मतदान भी किया था. हमने उसका वोटर कार्ड देखा था।
मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आगे कहा, “हम नहीं चाहते कि पश्चिम बंगाल इन अवैध मदरसों के माध्यम से आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बने. हम चाहते हैं कि हमारे मुस्लिम बच्चे भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की इस यात्रा का हिस्सा बनें।
उन्होंने कहा कि वो वैध मदरसों में भी आधुनिक शिक्षा दिए जाने के पक्ष में हैं।

