UP POLITICS: PM मोदी से CM योगी की हुई मुलाकात, सियासी हलचल तेज! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UP Politics: CM Yogi meets PM Modi; political speculation intensifies!

 

UP POLITICS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस उन्हे गणेश जी की प्रतिमा भेंट की है.

दिल्ली में दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक से प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है.

सूत्रों की मानें, तो शनिवार की दोपहर में पीएम मोदी से हुई मुलाकात में उत्तर प्रदेश से जुडे़ कई राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई. मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली. जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई. इसके साथ ही चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर भी बातचीत हुई.

हालांकि, आधिकारिक रूप से इस बैठक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है कि किस मकसद से यह बैठक आयोजित की गई थी.

यूपी में  चुनाव से पहले देश के दो बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हुई हैं कि इस बैठक से जुड़ी जानकारी सामने आती है या नहीं. फिलहाल, दोनों नेताओं से मुलाकात की चर्चा जोरों से चल रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related