VIRAT KOHLI RETIREMENT:2027 मेरा आखिरी वर्ल्‍ड कप होगा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIRAT KOHLI RETIREMENT: 2027 will be my last World Cup!

 

 

VIRAT KOHLI RETIREMENT:भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने भविष्‍य के बारे में स्‍पष्‍ट कहा कि नीली जर्सी में 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा, जहां उनका एकमात्र लक्ष्‍य खिताब जीतना है।

कोहली ने साथ ही कहा कि वो अधिक स्‍वतंत्रता के साथ बल्‍लेबाजी करेंगे और अपेक्षाओं की चिंता किए बगैर खेलेंगे। कोहली इस समय वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे हैं, जिसका पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

कोहली चौथी बार वनडे वर्ल्‍ड कप में शिरकत करते हुए नजर आएंगे, जो अक्‍टूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया की संयुक्‍त मेजबानी में खेला जाएगा।

कोहली ने अपनी सोच में बदलाव के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा, ‘क्‍या बदला है? सबसे पहले यह कि मैंने खुद से वादा किया कि अधिक स्‍वतंत्रता के साथ खेलूंगा। लोग मुझसे क्‍या अपेक्षा रखते हैं, इसकी चिंता किए बिना खेलूंगा। मैं चीजों को संतुलित करके खेलूंगा।’

भारत की रिकॉर्ड मशीन ने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि मेरे साथ अन्‍य खिलाड़ी जो हैं, वो बहुत अच्‍छे हैं और स्थिति संभालना जानते हैं। मुझे खुद को अभिव्‍यक्‍त करने की जरूरत है और निरंतर ऐसा करना होगा। करियर के इस पड़ाव में यह बहुत उत्‍साहित करने वाली बात है।’

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related