CG GANESH VISARJAN: महादेवघाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन बंद! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Ganesh Visarjan: Idol immersion stopped at the Mahadevghat immersion pond!

 

 

CG GANESH VISARJAN: खारून नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे फिलहाल महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं और स्थिति सामान्य होने तक प्रशासन का सहयोग करें।

नगर निगम के मुताबिक, खारून नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में महादेवघाट के समीप स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जोखिम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए विसर्जन प्रक्रिया को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

प्रशासन के अनुसार, खारून नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद महादेवघाट के समीप स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी। विसर्जन प्रक्रिया पुनः शुरू होने की सूचना प्रशासन द्वारा दी जाएगी।

नागरिकों से अपील है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल विसर्जन स्थल पर जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related