CG Gas Blast: Gas cylinder explodes; SECL Deputy Manager KV Nandan dies!
CG GAS BLAST: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में SECL चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक के एक क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से SECL के डिप्टी मैनेजर केवी नंदन की मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों का कहना है कि, सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरा क्षेत्र दहल गया। काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। सूचना पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे।
शुरूआती जांच में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से हादसे की वजह सामने आई है। घटनास्थल के आसपास को घेर कर जांच की जा रही है।
डिप्टी मैनेजर केवी नंदन SECL के अनुभवी अधिकारी थे। हादसे में उनके निधन की खबर के बाद से SECL के अधिकारी-कर्मचारी और मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है। साथ ही नंदन के सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

