CG RICE: Lizard found in ‘Abba Huzoor’ brand rice; stock sealed!
CG RICE : बिलासपुर के देवरीखुर्द क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के दौरान अब्बा हुजूर नाम के चावल के स्टॉक में छिपकली मिलने की शिकायत के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित चावल का पूरा स्टॉक सील कर दिया.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है.
मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
वहीं देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में भी अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल के इस्तेमाल को फिलहाल रोकने की चेतावनी दी गई है.
विभाग ने संबंधित स्टॉक को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं.
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बिलासपुर में खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट, गुणवत्ता में कमी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की लगातार जांच की जा रही है.
विभाग का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाली गड़बड़ियों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
