SUPREME COURT: कुलसचिव विवाद में सुप्रीम कोर्ट से लगा सरकार को झटका! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUPREME COURT: Government suffers a setback from the Supreme Court in the Registrar dispute!

 

 

 

SUPREME COURT: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल, और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य विश्वविद्यालय सेवा में रजिस्ट्रार पद पर चयनित उम्मीदवार डॉ. शैलेंद्र कुमार पटेल के नियुक्ति से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार के निर्णय को रद्द कर दिया है.

कोर्ट ने साफ किया कि आयोग द्वारा चयन और अनुशंसा मात्र से उम्मीदवार को नियुक्ति का पूर्ण अधिकार भले ही प्राप्त न हो, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य विश्वविद्यालय सेवा नियम, 1983 के नियम 10 के तहत पात्रता के संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम है।

राज्य सरकार आयोग के निर्णय के बाद अपने स्तर पर नई विशेषज्ञ समिति गठित कर पात्रता की दोबारा जांच नहीं कर सकती।

राज्य सरकार ने 31 अक्टूबर 2022 को उन्हें आवश्यक अनुभव नहीं होने के कारण अपात्र घोषित कर दिया था। बाद में उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से उन्हें 10 अप्रैल 2023 को अस्थायी नियुक्ति दी गई, लेकिन रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त करने के बजाय उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त कार्यालय में पदस्थ किया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार कहा कि यदि सरकार को आयोग के निर्णय पर कोई संदेह था तो उसे मामला आयोग के पास वापस भेजना चाहिए था। दस्तावेजों में धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े या कोई नई सामग्री सामने आने जैसी परिस्थितियों को छोड़कर राज्य सरकार आयोग के निर्णय के बाद पात्रता का नए सिरे से परीक्षण नहीं कर सकती।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related